फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: इंदौर के मेयर के खिलाफ की जाए कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। करहल में नगर पंचायत की ओर से बनाए गए आंबेडकर पार्क का शनिवार को सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सदस्य राज्यसभा ने विधायक करहल तेजप्रताप यादव और एमएलसी मुकुल यादव के साथ लोकार्पण किया। कहा कि आंबेडकर की प्रतिमा और उनके नाम पर बना पार्क लोगों को संदेश देता है कि संविधान ने उन्हें क्या अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से हुई लोगों की मौत यह बताती है कि सबसे स्वच्छ नगर होने का प्रमाण पाने वाले नगर में भी सब कुछ ठीक नहीं है। मध्य प्रदेश के इंदौर के मेयर और नगर विकास मंत्री पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोग बुलाए गए थे। उनको खाना दिया गया था l खाना सड़ गया l उसे लोगों ने फेंक दिया। जिसे ख़ाकर भेड़ें मर गईं। लेकिन कोई इसकी जांच ही नहीं करवा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो करहल को नगर पालिका बनाया जाएगा। चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, उदयवीर सिंह यादव, सभासद बबलू, पूर्व विधायक अनिल यादव, डॉ. रामकुमार यादव मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें