फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का प्रभाव न होने से बहनें दिनभर अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:09 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है।
आचार्य नंदकिशोर मिश्रा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे बहनों को राखी बांधने का विशेष शुभ समय मिलेगा। सुबह 5:51 बजे से 9:48 बजे तक का समय अत्यंत शुभ माना गया है। इस अवधि में बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर सकेंगी।
विज्ञापन

28 अगस्त को सुबह 10:39 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक राहुकाल रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। राहुकाल समाप्त होने के बाद दिन के अन्य समय में भी राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें