फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश से गिरा तापमान, जिले में घने कोहरे का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई दिनों से जहां न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अब यह 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 1 फरवरी को फिर से बरसात की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शाम को बरसात होने लगी। वहीं देर रात को जनपद में तेज बारिश देखने को मिली। घिरोर क्षेत्र में बरसात के साथ ओले भी गिरने लगे, जिससे फसलों में भी नुकसान हुआ। बरसात की वजह से जहां लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम में भी परिवर्तन हुआ ।
कई दिनों से धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी, लेकिन बारिश ने फिर से ठंड बढ़ा दी है।
बुधवार को दिन भर सूरज बादलों में छुपा रहा। हल्की ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि कहीं भी बूंदाबादी देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 1 फरवरी से फिर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें