फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंधी और बूंदाबांदी से टूटे पेड़ और बिजली के खंभे

विज्ञापन
फोटो 36 बरनाहल के लाखनऊ में कार पर गिरा पेड़। संवाद---
विज्ञापन
बरनाहल। क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक आई आंधी और हल्की बारिश से कई जगह पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिरे से इससे बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन

इससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तीन गांव में बुधवार शाम तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। विकास खंड क्षेत्र में बीती रात अचानक से आंधी और हल्की बारिश होने लगी। हालांकि बारिश थोड़ी देर बाद तो बंद हो गई।
विज्ञापन

आंधी से इकहरा क्षेत्र में तीन पोल टूटकर गिर गए। लाखनमऊ में सिराज खां के घर के बाहर खड़ी ईको कार के ऊपर नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार लिखे जाने तक कई जगह आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी लेकिन इकहरा, नगला बरी और नगला बन की आपूर्ति 18 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें