भोगांव। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए एक भक्त कानपुर से दंडवत यात्रा पर निकला है। शनिवार को भोगांव पहुंचने पर लोगो ने उसका स्वागत किया। कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन कुमार 1 जुलाई को मंदिर में पूजा कर परिजन के साथ दंडवत यात्रा पर निकल पड़ा है। वह रोजाना लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा कर रहा है। शनिवार को भोगांव पहुंचने पर उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से उनके जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उनको शिवशंकर वर्मा, नमन तिवारी, निखिल मिश्रा, दिलीप गुप्ता, शिवम मिश्रा, यश मिश्रा ने स्वागत किया। संवाद