फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
फोटो 1 मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर को ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी ने पूछताछ करने के बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मौके से बाइक, तमंचा कारतूस आदि जब्त किए गए हैं।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक गैंगस्टर जिस पर करीब सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह एलाऊ क्षेत्र में देखा गया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में उसकी गिरफ्तारी के लिए संजापुर तिराहे के पास चेकिंग शुरू कराई गई। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया तो गैंगस्टर गाड़ी मोड़ कर भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर भी किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, एक गोली गैंगस्टर मनीष उर्फ विपिन निवासी गांव बखतपुर थाना एलाऊ के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी को भी चोट लगी है। उसे भी प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। गैंगस्टर के कब्जे से तमंचा कारतूस, बाइक आदि बरामद हुए हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-
छेड़छाड के मामले में चल रहा था वांछित
एसपी सिटी ने बताया कि मनीष छेड़छाड़ के एक मामले में वांछित चल रहा था। इसके अलावा उस पर हत्या, चोरी आदि के करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें