फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पौधरोपण के साथ उसका जिंदा रहना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरणीय समिति, जिला गंगा समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा की। कहा कि पौधरोपण के साथ उनका जिंदा रहना भी जरूरी है। रोपित पौधों की बेहतर देखभाल, सुरक्षा के प्रबंध करें। यदि कोई पौधा मृत हो गया है तो उसके स्थान पर तत्काल नया पौधा रोपित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैव चिकित्सा अपिशिष्ट का निस्तारण नियमानुसार कराएं। एमआरएफ सेंटर क्रियाशील रहें। सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के साथ मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के उचित प्रबंध करें। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कूड़ा उठान, निस्तारण के बेहतर प्रबंध हों। जिन ग्रामों में ग्राम गंगा समितियों का गठन हो चुका है, वहां प्रतिमाह बैठक कराकर ग्रामीणों को जागरूक करें। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अभियान के दौरान एक फलदार पौधा उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, नगरी निकायों में ग्रीन चौपाल का आयोजन कराएं। जनपद को 34 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 10 लाख पौधे वन विभाग एवं 24 लाख पौधे अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाने हैं। लक्ष्य की पूर्ति की तैयारी करें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें