फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो 15 कुसमरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाते ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के लोग। संवाद
विज्ञापन
करहल। करहल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


शोभायात्रा की शुरुआत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, किशन दुबे और अनुराग पांडेय, ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने विधि-विधान के साथ की। इसके बाद सजे रथ पर भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर समाज के लोग झूमते नजर आए। सत्यप्रकाश दुबे, गोविंद पांडेय, सौरभ अग्निहोत्री,, प्रमोद तिवारी, शशांक मिश्रा, हर्षित, विमल चतुर्वेदी, शीलू, विशु, मनीषा दुबे, अर्चित दुबे, नीतेश मिश्रा, अंशू पांडेय, नितिन चतुर्वेदी मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें