फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शहर में जाम से निजात के लिए पुराने तहसील परिसर में बने पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में लगने वाले जाम की समस्या के संबंध में जन कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष प्रमोद दुबे बाबा के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रशासन से मांग की गई कि शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए। मांग की गई कि शहर में पुराने तहसील परिसर को समतल कराकर पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि शहर में क्रिश्चियन तिराहे, बस स्टैंड, तांगा स्टैंड लेनगंज, सदर बाजार में दिन हो या शाम जाम की स्थिति रहती है। ठेल वाले सड़क पर खड़े होकर जाम लगवाते हैं। पुरानी तहसील का परिसर खाली पड़ा है जिसको अस्थाई रूप से कार पार्किंग और ठेल लगवाने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। बैठक में बीडी शुक्ला, महेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, दीपक दास, डॉ. सुबोध दुबे, टंकेश्वर कालरा, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें