मैनपुरी। वर्तमान में चल रही भीषण गर्मी और लू के कारण बिजली की मांग ऐतिहासिक रूप से बढ़कर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि एक मई को जहां जनपद में अधिकतम बिजली की मांग 172 मेगावाट थी वह 20 मई तक इस साल के अधिकतम मांग 289 मेगावाट तक पहुंच गई। अत्यधिक तापमान के कारण घरेलू और व्यावसायिक स्तर पर एयर कंडीशनर और कूलर के लगातार उपयोग से लोड अत्यधिक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा में दिन-रात मुस्तैद हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुनियादी ढांचे पर बढ़ते दबाव और ओवरलोडिंग के कारण होने वाले स्थानीय ट्रिपिंग/ ब्रेकडाउन की तुरंत मरम्मत के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। -
एक मई से 20 मई तक किस दिन कितनी रही बिजली की मांग
1 मई- 172 मेगावाट
2 मई - 194 मेगावाट
3 मई - 180 मेगावाट
4 मई - 170 मेगावाट
5 मई - 146 मेगावाट
6 मई - 161 मेगावाट
7 मई - 154 मेगावाट
8 मई - 150 मेगावाट
9 मई - 169 मेगावाट
10 मई - 188 मेगावाट
11 मई - 219 मेगावाट
12 मई - 231 मेगावाट
13 मई - 261 मेगावाट
14 मई - 257 मेगावाट
15 मई - 252 मेगावाट
16 मई - 264 मेगावाट
17 मई - 269 मेगावाट
18 मई - 264 मेगावाट
19 मई - 282 मेगावाट
20 मई - 289 मेगावाट