फोटो 14 उपकेंद्र कुसमरा के निरीक्षण के दौरान जानकारी करते एसई मुकेश कुमार। स्रोत निगम
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं से वसूली के लिए बिजली बिल राहत योजना चलाई जा रही है। योजना के तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने उपखंड कार्यालय घिरोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बा में उपभोक्ताओं से संवाद कर ओटीएस में पंजीकरण कराने की अपील की।
बिजली बिल राहत योजना के तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएं। एसडीओ फील्ड में निकलकर योजना को मॉनिटर करें, जेई बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल होने का अनुरोध करें, फिर भी लाभ ना लेने वालों की विद्युत आपूर्ति काट दें। बड़े बकायेदारों वाले गांव में कैंप लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाइन स्टॉफ को प्रतिदिन 15 बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कम प्रगति वाले फीडरों के लाइन स्टॉफ को अंतिम चेतावनी पत्र जारी करें, सुधार न होने पर ट्रांसफर या सेवा समाप्ति की जाएगी। इस दौरान एसडीओ निजामुद्दीन, जेई पंकज कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।