मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से संचालित बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण के अंतिम दो दिन शेष बचे हैं। पंजीकरण बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपकेंद्र हन्नूखेड़ा के गांव शाहपुर का निरीक्षण किया। एसई ने एसडीओ महेश प्रभाकर और प्रभारी जेई बिजेंद्र कुमार के साथ समीक्षा करते हुए दूसरे चरण की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ओटीएस के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए अंतिम दो दिनों में पूरे प्रयास किए जाएं। एसई ने कहा कि एसडीओ अपने क्षेत्र में स्वयं फील्ड में निकलकर योजना को मॉनिटर करें। जेई स्वयं बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल होने का अनुरोध करें। फिर भी लाभ ना लेने पर विद्युत आपूर्ति काट दें।
बड़े बकायेदारों वाले गांव में लगाए कैंप
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि बड़े बकायेदारों वाले गांव में कैंप लगाए जाएं। क्षेत्र में व्यापक स्तर से प्रचार-प्रसार जारी रखें।