मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में फर्दपुर के पास बुधवार सुबह एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव की पहचान न होने के चलते पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। दोपहर को शव की पहचान कुरावली थाना क्षेत्र के गांव घनराजपुर निवासी 60 वर्षीय पन्नालाल के रूप में हुई। वृद्ध अक्सर बीलों में रहने वाली अपनी बहन राजवती के यहां जाया करता था। परिजन ने बताया कि शराब पीने की आदत के चलते पत्नी काफी समय पहले उन्हें छोड़ कर मायके चली गई थी। पहचान होने के बाद बिछवां पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।