फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शादी के तीसरे दिन मध्यस्थ के साथ चली गई नवविवाहिता, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शादी के तीन दिन बीतने के बाद बाजार गई महिला पति को चकमा देकर मध्यस्थ के साथ बाइक पर बैठ कर चली गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका। युवक ने आरोप लगाया कि मध्यस्त ने शादी कराने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे। पुलिस तहरीर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली निवासी राम कुमार ने बताया कि गांव वहगमा थाना सौरिख कन्नौज निवासी एक युवक ने उसका परिचय फिरोजाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से कराया था। बताया था कि यह व्यक्ति तुम्हारी शादी करा देगा। उसने शादी कराने का आश्वासन दिया और 80 हजार रुपये लेकर उसकी शादी करा दी। 25 जनवरी को शादी के बाद वह पत्नी को लेकर घर आ गया। मंगलवार को पत्नी बाजार से दवा लेने की बात कहकर साथ गई थी। शमशेरगंज पुलिया के पास पत्नी ने मोबाइल जमीन पर गिरा दिया। जब तक वह मोबाइल उठाता, तब तक पत्नी एक मेडिकल स्टोर पर खड़े मध्यस्थ की बाइक पर बैठ कर भाग गई। उसने काफी दूर तक पीछा भी किया, मगर वह लोग हाथ नहीं आ सके। युवक ने बताया कि पत्नी जेवर और नकदी साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें