बेवर। पति की मृत्यु के बाद एकाकी जीवन जी रही बेवर क्षेत्र के गांव बनिकया की रहने वाली निसंतान 60 वर्षीय वृद्धा ने मंगलवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रही थीं। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना क्षेत्र के गांव बनकिया की रहने वाली सोमवती ने मंगलवार दोपहर घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतका के पति कृष्ण स्वरूप पाल की पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। सोमवती निसंतान थीं, पति की मौत के बाद वह अकेले ही जीवन यापन कर रही थीं। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान भी नजर आ रही थीं। संभवत: अकेलेपन से त्रस्त होकर उन्होंने जान दे दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम कराया गया है।