फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। देवी नगर में कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आई वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद लेखपाल और कानूनगो ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। 61 वर्षीय शारदा देवी बीते 30 सालों से पति छुटकन लाल व पुत्र के साथ दिल्ली में रह रही थीं। कुछ वर्ष पहले पति की मौत हो गई। वहीं कुछ समय पहले पुत्र गुलशन एक मामले में जेल चला गया। कुछ दिन गुजर बसर करने के बाद शारदा देवी एक जनवरी को गांव देवी नगर आ गई गई थीं। मगर, गांव पहुंचने के बाद घर में ताला लगा हुआ था, ग्रामीणों ने वृद्धा की हालत देख कर उन्हें घर के अंदर कराया और बरामदे में उनकी लेटने आदि की व्यवस्था की। अभाव के बीच वृद्धा के खाने पीने की व्यवस्था भी कराई गई। चौकीदार ने कंबल उपलब्ध कराया। बृहस्पतिवार को शारदा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लेखपाल मोहित कुमार और कानूनगो बृजभूषण ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर महिला का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें