फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: न्यायिक अधिकारियों को वृद्धाश्रम निरीक्षण में मिली कमियांं

विज्ञापन
फोटो 7 वृद्धाश्रम में निरीक्षण करते न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत स्वंय
विज्ञापन
मैनपुरी। न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार को जेल सड़क स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन अनियमितताओं को लेकर संचालिका और समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिला न्यायाधीश रूपेश रंजन के आदेश पर यह निरीक्षण हुआ। अपर जिला न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा, एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश कुलदीप सिंह और विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूतन चौहान निरीक्षण दल में शामिल थे। निरीक्षण के समय संचालिका कमलेश उपस्थित थीं, लेकिन अधीक्षिका नीतू अनुपस्थित मिलीं। अधीक्षिका पिछले किसी भी निरीक्षण में मौजूद नहीं थीं। समाज कल्याण अधिकारी भी सूचना के बावजूद खुद नहीं आए और एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को भेज दिया। वृद्ध महिलाओं के लिए मच्छरदानी नहीं थी। वृद्धाश्रम में रह रही रामपोती डायरिया से पीड़ित मिलीं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रजिस्टरों की जांच में भी कई कमियां पाई गईं। मेडिकल और स्टोर सहित अन्य रजिस्टरों में महीनों से कोई प्रविष्टि नहीं थी। डाइट रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां एक ही दिन में भरी गई थीं और समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिहस्ताक्षर भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें