फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सफर बनेगा आसान, डिपो को मिली आठ नई बसें

विज्ञापन
फोटो 14 बेवर डिपो का बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर डिपो को आठ नई बसें मिली हैं। बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने के यात्रियों का सफर आसान बनेगा। डिपो के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन मुख्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यालय की ओर से परिवहन निगम के बेवर डिपो को आठ बसों का तोहफा दिया गया है। डिपो की स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि डिपो के बेड़े में 53 बसें थी, लेकिन मुख्यालय के निर्देश पर क्षेत्रीय कार्यालय से आठ नई बसें डिपो को मिली हैं। उन्होंने बताया कि लोकल मार्गों पर रूट निर्धारित कर बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें