मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्यौली का रहने वाला एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाते से तीन बार में 5.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए विपिन कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को किसी व्यक्ति ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी। फाइल आरटीओ चालान के नाम से दिख रही थी, ऑटो डाउनलोड लगा होने की वजह से फाइल डाउनलोड हो गई। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके मोबाइल की सारी जानकारी फॉरवर्ड हो गई। तीन बार में उनके बैंक खाते 5.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। वह चाह कर भी इस प्रक्रिया को नहीं रोक सके। तुरंत ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शिकायती पत्र दिया है। साइबर थाना पुलिस ने विपिन शुक्ला के प्रार्थना पत्र पर साइबर ठग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।