फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बीएसएफ कर्मी से 8.34 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाले एक बीएसएफ कर्मी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 8.34 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी होने के बाद पीड़ित के भाई ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।किशनी के गांव आवाजपुर निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई राजवीर सिंह बीएसएफ में हैं, वर्तमान में उनकी तैनाती मणिपुर में है, कुछ समय पहले उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई, कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम खुशी वर्मा बताया और भाई को ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी दी। बातों में फंसा कर भाई का डीमेट अकाउंट भी खुलवाया, ऑनलाइन ट्रेडिंग के कई लाभ बताते हुए आलोक कुमार नाम के व्यक्ति भी बात कराई। दोनों ने मिल कर भाई को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसा कर 8.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। रनवीर की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने महिला व साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें