फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अनुसूचित जाति की युवती से शादी तय करने के बाद किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला बागवान की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती से शादी तय करने के बाद अब युवक व परिजन ने इंकार कर दिया। युवती व परिजन को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी अनुसूचित जाति की पुष्पा देवी ने बताया कि पुत्री का संपर्क दो साल से अरुण गुप्ता निवासी गाडीवान मोहल्ला आगरा रोड से था। जनवरी 2025 में अरुण गुप्ता ने पुत्री से शादी करने की बात तय की थी, अपनी मां सुमन गुप्ता, पिता हरिओम गुप्ता, भाई आदित्य गुप्ता, बहन सहलजा गुप्ता के साथ घर आकर शादी पर सहमति जताई थी। दो साल बाद शादी कराने का भरोसा दिलाया गया था। जनवरी 2026 में शादी के लिए कहा गया तो अरुण व परिजन ने साफ मना कर दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें व पुत्री काे अपमानित किया। इस घटना के बाद अरुण ने उन्हें व पुत्री को भरोसा दिलाया कि वह परिजन के विरोध के बाद भी शादी करेगा। 24 जनवरी की रात को अरुण की मां सुमन गुप्ता, पिता हरिओम गुप्ता, भाई आदित्य गुप्ता और बहन कुछ लोगों के साथ घर पर आए। उन्हें व पुत्री अपमानित करने के साथ ही झूठे आरोप लगाए। आरोपियों की धमकी के बाद वह व परिजन बेहद परेशान हैं। अरुण भी अब शादी की बात से मुकर गया है। पुत्री मानसिक रूप से परेशान है और खुदकुशी करने की बात कह रही है। समाज में बदनामी हो रही है, यदि पुत्री कोई गलत कदम उठाती है तो अरुण व उसके परिजन जिम्मेदार होंगे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें