फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अरसारा की टीम को हराकर किशनी की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
फोटो 17 गेंद खेलकर नाइट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री आलोक शाक्य। संवाद
विज्ञापन
किशनी। नगर के सती मंदिर पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मैच में ऋषभ क्रिकेट क्लब किशनी ने अरसारा की टीम को आठ विकेट से हराकर विजेता कप अपने नाम किया है। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।अरसारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 84 रन बनाए। शाहरुख ने 22 और ऋषभ ने 18 रन बनाए। किशनी के गेंदबाज चंदन और अंशु ने तीन-तीन, जतिन और रिषभ को दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनी की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट खोकर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। विकास ने 47 और रिषभ ने 16 रनों की पारी खेली। पुरस्कार वितरण समारोह में चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता और रमाशंकर तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास और मैन ऑफ द सीरीज को पुरस्कार ऋषभ को प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग विक्की चौहान और राहुल चौहान ने, स्कोरिंग रिषी कश्यप ने की। कमेंट्री गोपाल भदौरिया ने की। इस दौरान गोविंद चौहान, सभासद राहुल गुप्ता, पंकज चौहान, मोहित चौहान, सुनील गुप्ता, भरत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें