फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दुल्हन पक्ष ने लिए 58 हजार रुपये, अब शादी से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने लड़की की शादी तय कर ली, बुलंदशहर के रहने वाले लड़के पक्ष से जेवर और नकदी भी ले ली। शादी की तारीख तय होने के बाद अचानक मना कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के देवीपुरा प्रथम गली नंबर-2 निवासी गौतम कुमार ने बताया कि उनके रिश्ते की बात थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों परिवार की सहमति के बाद 20 जुलाई 2024 को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ।
लड़की पक्ष को जेवर आदि उपहार दिए गए। इसके बाद शादी की तारीख 30 अप्रैल 2025 तय की गई।
शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, लड़की पक्ष ने तैयारियों को लेकर करीब 58 हजार रुपये ले लिए थे। जिसके बाद लगातार शादी को टालते रहे।
11 फरवरी 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है। जब रुपये, जेवर आदि वापस मांगा तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें