फोटो 28 दो क्रेन की मदद से गड्ढे में से निकाला गया एलपीजी का कैप्सूल। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी-दन्नाहार मार्ग पर सोमवार रात करीब 12:30 बजे पलटा लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) टैंकर लोगों के लिए 38 घंटे की लंबी मुसीबत बन गया। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे टैंकर को दो क्रेन की मदद से हटाया गया। करीब 38 घंटे तक चली इस प्रक्रिया में 2000 से ज्यादा वाहनों को रास्ता बदलकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
दन्नाहार क्षेत्र के बटरौली गांव के पास सोमवार रात करीब 12:30 बजे मथुरा रिफाइनरी से एलपीजी गैस लेकर आ रहे टैंकर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई।
इससे टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद खाई में पलट गया। टैंकर के कैप्सूल से गैस का रिसाव होने लगा।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी हादसे की आशंका के चलते दन्नाहार और सिंधिया तिराहे से आवागमन पर रोक लगा दी गई। मैनपुरी से आगरा जाने वाले मार्ग पर रोज करीब 1000 से 1200 वाहन निकलते हैं। संवाद