करहल। गांव ममसीरपुर में मंगलवार की रात विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करहल के गांव ममसीरपुर में शिवानी यादव उम्र करीब 25 वर्ष की घर में ही फंदे पर लटकने से हो गई। उसकी तीन वर्ष पहले मनीष के साथ शादी हुई थी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।