करहल। नगला मदारी की रहने वाली एक महिला की 18 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी, भाई ने ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।थाना क्षेत्र के नगला मदारी निवासी प्रवीन दुबे की पत्नी राखी की 18 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतका के भाई विपिन कुमार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालीजन ने बहन को जहर देकर मार दिया। बहन की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हुई है। सभी ससुरालीजन घटनों बाद के बाद से भागे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।