फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुंह बांध कर सिंहपुर नहर में कूदी महिला

विज्ञापन
फोटो36 नहर में कूदी महिला की स्टीमर से तलाश करते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल पर शनिवार सुबह एक महिला ने मुंह बांध कर नहर में छलांग लगा दी, महिला को नहर में कूदता देख ई-रिक्शा चालक ने शोर मचाया, आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि महिला गांव सगोनी की रहने वाली है। शाम तक महिला का पता नहीं लग सका था, टीम नहर में तलाश जारी रखे हुए है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सगोनी निवासी सचिन कुमार शनिवार सुबह तड़के ई-रिक्शा लेकर सिंहपुर नहर पुल से गुजर रहा था, तभी एक महिला को पुल के पास खड़ा देखा, महिला परिचित होने का संदेह होने पर उसने गांव में फोन कर जानकारी ली। पता चला कि गांव निवासी अमित शाक्य की पत्नी प्रेमलता घर पर नहीं हैं। ई-रिक्शा चालक ने जब तक महिला को रोकने का प्रयास किया, तब तक प्रेमलता मुंह पर दुपट्टा बांध कर नहर में कूद चुकी थीं। शोर शराबा सुन कर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। देर शाम तक पुलिस मोटरबोट से नहर में तलाश करती रही, मगर समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं लग सका था। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें