फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
फोटो 4 सोनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला महानंद की रहने वाली सोनी श्रीवास्तव अपने मकान की छत पर पति सरमन और दो साल की बेटी लाडो के साथ शुक्रवार की रात सो रहीं थी। पति सरमन ने बताया कि सोनी को मिर्गी के दौरे आते थे। देर रात वह छत से घर के पीछे धान के खेत में गिर गईं। जब वह जागे तो सोनी को न पाकर उसकी तलाश शुरू की तो वह घर के पीछे खेत में मृत अवस्था में मिली। सरमन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत छत से गिरने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें