फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेटदर्द से पीड़ित युवती ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो 24 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज धूप और उमसभरी गर्मी के बीच पेटदर्द से एक अठारह वर्षीय युवती की मौत हो गई। यह घटना रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के दौरान हुई। जिले में पेटदर्द, डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।कुसमरा निवासी रिया दुबे को रविवार सुबह अचानक तेज पेटदर्द हुआ। परिजन उसे गंभीर हालत में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के कुछ समय बाद ही रिया ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। इमरजेंसी की ओपीडी में कुल 117 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें से बुखार, पेटदर्द, डायरिया और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित 44 मरीजों को भर्ती किया। ईएमओ आशीष कुमार ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से तीन अन्य गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें