फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी एक विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने दंपती के बीच हुए विवाद के चलते खुदकुशी की बात कही है। वहीं, मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव सिरसा निवासी शिव कुमार की 32 वर्षीय पूनम को परिजन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली, गांव पहुंच कर परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते महिला ने खुदकुशी की है। वहीं मायके पक्ष के लोगों की ओर से मौत को संदिग्ध बताते हुए पति पर हत्या के आरोप लगाए गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी, रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें