फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एक महीने में ही बदल गया रसोई का बजट

विज्ञापन
फोटो 9 लेनगंज स्थित दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। इस बार त्योहारी सीजन की शुरुआत से ही महंगाई चढ़ रही है। इससे घर का बजट खिसक गया है। खर्चों में कटाैती के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों के दामों में खासी तेजी आई है।
विज्ञापन

शक्कर, दाल, चावल, रिफाइंड, सरसों तेल, बादाम, काजू, गरी गोला के दामों में बढ़ोतरी है। लेनगंज के किराना कारोबारी भगवान दयाल गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब एक महीने में शक्कर में 13 रुपये, अरहर दाल में 10 रुपये, मसूर दाल में 10 रुपये, चावल में 20 रुपये, रिफाइंड में 15 रुपये और सरसों तेल में 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़े है। सूखे मेवों के दामों ने भी उछाल ली है। बादाम 200 रुपये, काजू 100 रुपये और गरी गोला 50 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है।
गृहिणियों का कहना है कि पहले जिस बजट में महीनेभर की जरूरत का सामान आ जाता था, अब उसके लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। सब्जी, फल, दूध और अन्य जरूरी सामान की खरीद में कटौती से भी मुश्किल हल नहीं हो रही है। ऐसे में घर का खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। बचत करना तो अब किसी सपने जैसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें