फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर नकदी किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाल में सोमवार रात को चोर एक घर में छत के रास्ते दाखिल हुए, एक कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली।नगला खुशाल निवासी सत्यवीर ने थाने में तहरीर दी, बताया कि सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में ताला नहीं लगा था। उसी में अलमारी बक्से आदि रखे हुए थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी, बक्सों के ताले तोड़ कर करीब एक लाख रुपये की नकदी व लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। तलाश के दौरान घर से चोरी एक छोटा बक्सा सरसों के खेत में पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की सत्यता के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें