फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सात घंटे देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे के कारण ट्रेनों का लगातार देरी से चलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 अपने निर्धारित समय से सात घंटा देरी से मैनपुरी स्टेशन पहुंची। ट्रेन सुबह 3:50 बजे के स्थान पर सुबह 10:44 बजे मैनपुरी पहुंची। वहीं, प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 रात 11:20 बजे के स्थान पर 2:06 बजे मैनपुरी पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को सर्दी में खुले आसमान के नीचे बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें