फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छह घंटे देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस, हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कालिंदी एक्सप्रेस की लेट-लतीफी ने एक बार फिर से यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। सर्दी में यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 का मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3:45 बजे है। बृहस्पतिवार को कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के स्थान पर सुबह 9:38 बजे मैनपुरी पहुंची। छह घंटे सात मिनट की देरी से पहुंची ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मैनपुरी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल ये कार्य यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें