फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिल्ली में हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए

विज्ञापन
फोटो 1 कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते वकील। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी के वकीलों ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। दीवानी से अवधेश सिंह यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर विकल्प को दिया। ज्ञापन में दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस की ओर से छात्रों को बेरहमी से पीटा गया और आंदोलन को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश की गई। मांग की कि छात्रों की बात को सुना जाए। उनकी मांगों का संतोषजनक समाधान किया जाए। घायल छात्रों का इलाज कराया जाए। मृतक छात्रों के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। इस मौके पर ब्रजेंद्र यादव, राहुल शाक्य, शानू कठेरिया, सारूप अली, शिवकुमार यादव, मानवेंद्र सिंह चौहान, हरवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें