फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ताज महोत्सव में मैनपुरी जेल के बंदियों की तारकशी कला का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 41 ताज महोत्सव में लगी मैनपुरी जेल के बंदियों के तारकशी उत्पाद की स्टाल। स्त्रोत जेल पुलिस
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार के बंदियों का तारकशी कौशल आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आगरा के शिल्पग्राम में 2026 ताज महोत्सव में तारकशी शिल्प कला का स्टॉल लगा है।मैनपुरी जेल में निरुद्ध कई बंदी अपनी मेहनत और हुनर के बल पर तारकशी की कला में माहिर हो चुके हैं। बंदियों की ओर से बनाए गए उत्पाद इन दिनों शिल्पग्राम आगरा के ताज महोत्सव में आने वाले लोगों को लुभा रहे हैं, लोगों को तारकशी कला पसंद आ रही है और उत्पादों की बिक्री भी हो रही है। जिला कारागार के बंदियों के पुर्नवास के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला कारागार में कार्यशाला स्थापित है। वर्तमान में आठ बंदी रोजाना यहां प्रशिक्षण लेने के साथ ही आकर्षक उत्पाद भी बना रहे हैं। बंदियों के हुनर की सराहना पर जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने स्टाफ व बंदियों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें