फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सब्जी विक्रेता को गोली मारने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। नवीन मंडी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता को गोली मारने वाले बाइक सवार हमलावरों का पुलिस 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है, हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।थाना क्षेत्र के गांव एमनपुर निवासी दशरथ सिंह शुक्रवार सुबह जब दुकान के थोक में मंडी से सब्जी खरीद कर मोपेड से लौट रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने रोक लिया, एक ने गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी थी। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद अफरा-तफरा की स्थिति बन गई थी। घायल सब्जी विक्रेता का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है, घटना को 24 से भी अधिक का समय बीत चुका है। मगर, पुलिस अभी तक हमलावरों का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई है। मगर, अभी तक हमलावरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। उधर, पीड़ित किसी भी रंजिश की बात से इंकार कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें