फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की पहली सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके विभागीय वेबसाइट www.vppup.in पर परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 4 सितंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से सूची जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवंटित आईटीआई और व्यवसाय में प्रवेश लेना होगा। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करहल, किशनी और भोगांव, मैनपुरी में चयनित अभ्यर्थी भी अपने परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रवेश के लिए सभी मूल प्रमाणपत्रों और उनकी प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। सार्वजनिक अवकाश को जोड़कर यह तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद कोई प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें