मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा की। असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामजिक वानिकी, उप निदेशक कृषि, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, उपायुक्त मनरेगा, जिला आबकारी अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, खनन अधिकारी से नाराजगी जताई। कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता के बाद ही आख्या अपलोड करें।
उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक शासन स्तर से 296 शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करने पर 165 शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है। इनमें सर्वाधिक विद्युत विभाग की हैं। हेल्पलाइन संदर्भ में सर्वाधिक अधिशाषी अभियंता सिंचाई की हैं। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलक्टर ध्रुव शुक्ला मौजूद रहे। संवाद