फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अनुसूचित जाति के दंपती को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ में शुक्रवार को दबंगों ने एक अनुसूचित जाति के दंपती सहित तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटा, उन पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।गांव धारऊ निवासी अनुसूचित जाति के रामजीत ने बताया कि उनके घर के सामने दिनेश सिंह और सूरज रहते हैं, यह लोग दबंग किस्म के हैं। आए दिन यह लोग जातिसूचक गालियां देते हुए झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दिनेश और सूरज ने उन्हें व पत्नी सपना और भाई लक्ष्मण को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से वार किए। वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह से भाग कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। घायलों का मेडिकल कराया गया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें