फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिकायत से बौखलाए आरोपियों ने दंपती को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। जमीन पर कब्जे की शिकायत से बौखलाए आरोपियों ने बुधवार शाम घर में घुस कर शिकायतकर्ता दंपती को लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। त्रिलोकपुर की रहने वाली पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी राज कुमार राठौर ने 15 दिसंबर को कस्बा स्थित अपनी जमीन पर कब्जे के संबंध में एसपी, एसडीएम व अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, शिकायत से बौखलाएं आरोपी प्रेम सिंह, नंदू, सूरज, गौरव और राजकुमार राठौर बुधवार को राज कुमार के दरवाजे पर पहुंचे, लात मार कर दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। विरोध करने पर दंपती को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख असलहा लेकर आए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें