फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हॉकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग में होगी। इसके लिए खेल विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज, क्लब और विभिन्न संस्थाओं की इच्छुक टीमें एवं खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में जिलेभर से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके माध्यम से कम उम्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि हॉकी को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को तलाशने पर भी जोर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें