फोटो 20 हिंंदू सम्मेलन में बोलते अतिथि। संवाद
करहल। शिव मंदिर वाले मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। महिलाओं ने बाग वृंदावन मंदिर से आजाद हिंद इंटर कॉलेज तक कलश यात्रा निकाली। शुभारंभ प्रयागराज से आए जगदगुरु पीठाधीश्वर स्वामी राजकुमारानंद महाराज ने किया।उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में सनातन का डंका बज रहा है। हिंदू समाज विराट शक्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जो दूसरे दूसरे धर्म के हैं। उनके भी पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने डर की वजह से धर्म परिवर्तन कर लिया था। जगदीश ने कहा कि हम लोग सर्वे भवंतु सुखिनः को मानने वाले हैं। हम सभी के सुखी रहने और सब के कल्याण की सोचते हैं। समाज से दोष दूर करना चाहिए। एनडी तिवारी, तपेश अग्निहोत्री, डॉ. केशव सिंह, राजकुमारी कश्यप, अनिल तिवारी, अनुजेश यादव, धीरज यादव, कल्पेंंद्र भारती, सुभाष तिवारी, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे l