फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सूरज की तपिश और लू ने किया हाल बेहाल

विज्ञापन
फोटो 15 स्टेशन रोड पर धूप से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से छिपाकर जाती महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। सूरज की तपिश जहां लोगों को परेशान कर रही है वहीं लू ने भी बुरा हाल कर दिया है। गर्मी में जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि पिछले दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार रविवार से कई दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

सूरज की तपिश ने लोगों को बहाल कर दिया है। हीट वेव के चलते लोग घर में दुबकने को मजबूर है। हालांकि पिछले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन अभी भी सूरज के तेवर कम नहीं हुए हैं। बृहस्पतिवार को जिले का तापमान न्यूनतम 25 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया तो वहीं रात में भी गर्भ हवाएं बरकरार चलती रहीं।

गर्मी की वजह से आम जनमानस परेशान है। दोपहर के समय अधिकतर रास्तों पर कुछ लोग ही आवागमन करते दिखाई देते हैं। बाजार में भी भीड़ कम हो चुकी है। महिलाएं और बच्चे धूप में निकलते समय अपने आप को सूरज की तपिश से बचाने के लिए कपड़े व छतरी का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान माने तो रविवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलते दिखाई दे रही है। पूर्वानुमान विभाग ने अगले बुधवार तक हल्की और तेज बूंदाबांदी की आशंका जताई है। बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

फोटो 15 स्टेशन रोड पर धूप से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से छिपाकर जाती महिलाएं।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें