फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हृदयाघात और सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
फोटो 34 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के बीच हृदयाघात के साथ सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो युवाओं की मौत हो गई। एक को हृदयाघात पड़ा वहीं दूसरे को अचानक सांंस लेने में दिक्कत हुई। एक मृतक के परिजन घर पर नहीं होने के कारण उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 450 मरीजों को उपचार दिया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में 26 मरीजों को भर्ती कराया गया। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। शहर के भांवत चौराहा निवासी मयंक चौहान (24) को सांस लेने में दिक्कत के चलते शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन साथ में आए लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने को तैयार नहीं हुए। शनिवार की सुबह करीब 3 बजे मयंक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया है कि मयंक के माता-पिता और भाई बाहर रहते हैं। अस्पताल में मयंक का शव लेने कोई नहीं पहुंचा। अस्पताल प्रशासन ने मयंक का शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

गांव खटिकपुर निवासी राज सिंह (40) को शनिवार की सुबह हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मयंक को साथ लेकर आए लोगों से कहा गया था कि उसकी हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया जा रहा है। लेकिन साथ आए लोग उसे सैफई ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं खटिकपुर निवासी युवक को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें