फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गेंहू कटाई करते समय किशोर का हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गेहूं कटाई की मजदूरी करने गए युवक का हाथ थ्रेसर में जाने से कट गया। पीड़ित के भाई ने ट्रैक्टर मालिक व अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। तहरीर देते हुए लालू निवासी जखा ने बताया कि शनिवार को उसके 17 वर्षीय छोटे भाई सुखबीर को गांव के ही कुछ लोग मजदूरी के लिए बुला ले गए थे। थ्रेसर में मूठ लगाने के दौरान सुखवीर का बायां हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे उसका हाथ कट गया। आरोपी मौके पर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें