फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला बूचा में एक किशोरी ने घर के कमरे के अंदर अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला बूचा निवासी तुलसी की 15 साल की पुत्री काजल ने बुधवार की दोपहर 3 बजे घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। तुलसी गांगसी नहर पुल पर तुलसी चाऊमीन नाम से दुकान चलाते हैं। सुबह पुत्री भी दुकान पर गई थी। दुकान से वह लगभग एक बजे घर चली आई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें