फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कमरे में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
फोटो 1 मृतका कंचन का फाइल फोटो - फोटो : फरहा का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।गांव भगवतपुर निवासी प्रेमचंद्र की 16 वर्षीय पुत्री कंचन बृहस्पतिवार की देर शाम घर में अकेली थी, पिता जब काम से घर वापस लौटे, तो कोई नहीं दिखा। पुत्री के कमरे की ओर गए तो जंगले से अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कंचन का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे में फंदे से लटका हुआ था। घर में अफरातफरी मच गई, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पूछताछ करने पर परिजन खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। किशोरी की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें