घिरोर। कल्होर पुवां के पास मंगलवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक एक ढाबे पर काम करता था। कल्होर के पास कस्बा के मोहल्ला शाक्यान निवासी सुशील कुमार ढाबा का संचालन करते हैं। ढाबा पर करीब 15 वर्ष से 35 वर्षीय राजा काम करता था। मंगलवार सुबह राजा सड़क किनारे खड़ा था, तभी आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया। घायल को सीएचसी गोधना में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सैफई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। संवाद