संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जनपद में वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने खुले में कूड़ा न डालने, निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले सामग्री को ढककर या गीला कर रखना व बालू गिट्टी और अन्य सामान लेकर जाने वाले वाहनों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश धुएं में उड़ रहे हैं। शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। निर्माण कार्य की सामग्री को न तो ढक कर रखा गया है और न ही छिड़काव हुआ है। इससे वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है।
38 बागवान मोहल्ला
38 बागवान मोहल्ला